Trending

बाळासाहेब ठाकरे की 14वीं पुण्यतिथि पर शिंदे, उद्धव और महाराष्ट्रभर ने किया नमन

Shinde, Uddhav and entire Maharashtra paid tribute to Balasaheb Thackeray on his 14th death anniversary.

महाराष्ट्र: शिवसेना प्रमुख दिवंगत बालासाहेब ठाकरे की 14वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज पूरे महाराष्ट्र में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राज्य के विभिन्न नेताओं, शिवसैनिकों और समर्थकों ने उनके स्मारक एवं प्रतिमाओं पर पहुंचकर उन्हें नमन किया। मुंबई में भी कई स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुंबई के दादर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज मैदान में बने बालासाहेब ठाकरे के स्मृति स्थल पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्ष के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिव-सैनिक मौजूद रहे। वहीं, मुंबई की महापौर ऋतु तावड़े और महानगरपालिका में विपक्ष की नेता किशोरी पेडणेकर ने भी दादर स्थित स्मृति स्थल पर पहुंचकर बालासाहेब ठाकरे को श्रद्धालु अर्पित किए।

दूसरी ओर, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई के रीगल सिनेमा के पास स्थित बालासाहेब ठाकरे की पूर्णाकृति प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे के 80 प्रतिशत समाजकारण और 20 प्रतिशत राजकारण के विचारों के अनुसार शिव-सैनिक आज भी काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में मौजूदा सूखे जैसी परिस्थितियों के बीच शिव-सैनिक जनता की मदद के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker