राष्ट्रपति मुर्मु ने राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह का किया उद्घाटन

President Murmu inaugurated the golden jubilee celebrations of the National Institute of Malaria Research.

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान (National Institute of Malaria Research – NIMR) के स्वर्ण जयंती समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने मलेरिया की रोकथाम, जांच और उपचार के क्षेत्र में पिछले पांच दशकों के दौरान हुई वैज्ञानिक एवं तकनीकी प्रगति की सराहना की। समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि मलेरिया की जांच और उपचार के क्षेत्र में पिछले वर्षों में उल्लेखनीय बदलाव आया है। विज्ञान और चिकित्सा अनुसंधान की प्रगति ने इस बीमारी की समय पर पहचान और प्रभावी उपचार को पहले की तुलना में अधिक आसान बना-या है।

राष्ट्रपति ने पुराने समय का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले मलेरिया की जांच के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। कई बार केवल मरीज के लक्षणों के आधार पर ही बीमारी की पहचान की जाती थी। रक्त के नमूनों की जांच की सीमित सुविधाओं के कारण सही निदान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि आज स्थिति काफी बदल चुकी है। आधुनिक जांच तकनीकों और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण अब जांच के तुरंत बाद परिणाम उपलब्ध हो रहे हैं। इससे मलेरिया की सटीक पहचान करने और मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण मदद मिली है।

राष्ट्रपति ने इस अवसर पर राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान की पांच दशक की अनुसंधान यात्रा और मलेरिया नियंत्रण के क्षेत्र में सके योगदान को महत्वपूर्ण बताया। राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान का स्वर्ण जयंती समारोह देश में मलेरिया अनुसंधान, सार्वजनिक स्वास्थ्य और वैज्ञानिक उपलब्धियों की यात्रा को रेखांकित करने का अवसर है। मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारी के नियंत्रण के लिए अनुसंधान, आधुनिक जांच तकनीक, प्रभावी उपचार और जन-जागरूकता की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने मलेरिया के खिलाफ जारी प्रयासों को आगे बढ़ाने और अनुसंधान के माध्यम से देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker