Trending

Sonia Gandhi Book Launch: ‘Belonging: A Journey of Love’ का नई दिल्ली में विमोचन

Sonia Gandhi Book Launch: ‘Belonging: A Journey of Love’ launched in New Delhi.

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का सोमवार, 16 नवंबर को नई दिल्ली के प्रतिष्ठित आईटीसी मौर्य होटल में भव्य लोकार्पण किया गया। इस खास अवसर पर देश की राजनीति, साहित्य और सामाजिक जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद नहीं। कार्यक्रम में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की उपस्थिति ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। 502 पन्नों की इस पुस्तक का प्रकाशन HarperCollins India ने किया है। यह संस्मरण सोनिया गांधी के व्यक्तिगत जीवन, पारिवारिक रिश्तों, राजनीतिक सफर और जीवन में आए कठिन दौर की कहानी को शब्दों में पिरोता है। पुस्तक 10 नवंबर 2026 को बाजार में आई थी और उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, रिलीज के एक सप्ताह के भीतर इसकी दो लाख से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं।

पुस्तक के लोकार्पण के अवसर पर सोनिया गांधी ने प्रकाशक की पौलोमी चटर्जी के साथ करीब एक घंटे तक विशेष संवाद किया। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन के कई अनछुए पहलुओं को साझा किया। सोनिया गांधी ने अपने इटली में बिताए बचपन, भारत आने के अनुभव, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से मुलाकात और विवाह, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ अपने रिश्तों और गांधी परिवार में बिताए वर्षों के बारे में खुलकर बातचीत की। उन्होंने अपने जीवन के उस सबसे कठिन दौर को भी याद किया, जब राजीव गांधी की हत्या के बाद उन्हें व्यक्तिगत और पारिवारिक स्तर पर गहरे संघर्षों का सामना करना पड़ा। इस संस्मरण के माध्यम से सोनिया गांधी ने अपने जीवन की उन परिस्थितियों और भावनात्मक अनुभवों को सामने रखने की कोशिश की है, जिन्हें आम-तौर पर सार्वजनिक जीवन की चर्चाओं में जगह नहीं मिलेगी।

सोनिया गांधी के मुताबिक, इस पुस्तक को लिख के पीछे एक महत्वपूर्ण उद्देश्य उनके परिवार और निजी जीवन से जुड़ी कई भ्रांतियों को दूर करना और अपने जीवन की वास्तविक यात्रा को पाठकों के सामने रखना है।  ‘Belonging: A Journey of Love’ केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व का संस्मरण नहीं, बल्कि एक ऐसी महिला की व्यक्तिगत यात्रा है, जिसने इटली से भारत तक का सफर तय किया और भारतीय राजनीति के सबसे प्रभावशाली परिवारों में से एक का हिस्सा बनीं। पुस्तक के लोकार्पण ने एक बार फिर सोनिया गांधी के व्यक्तिगत जीवन और राजनीतिक विरासत को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker