Thala Dhoni का IPL में आखिरी सलाम! CSK ने बनाया टीम का मेंटर
Thala Dhoni’s final bow in the IPL! CSK appoints him as team mentor.

चेन्नई: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की पहचान बन चुके महेंद्र सिंह धोनी के IPL करियर को लेकर चल रही अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है। धोनी ने इंडियन प्रीमियर गली में खिलाड़ी के तौर पर अपना सफर समाप्त कर दिया है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें टीम का मेंटर नियुक्त करने का ऐलान किया है। अब IPL 2027 में धोनी एक नई भूमिका में टीम के साथ नजर आएंगे। 45 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी पिछले कुछ समय से चोटों और फिटनेस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। इन कारणों से मैदान पर उनकी सक्रिय भागीदारी भी प्रभावित हुई थी। IPL 2026 के पूरे सी-जन में भी वह चोट के चलते नहीं खेल पाए। इसके बाद उनके भविष्य को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे।
अब उनके इस फैसले के साथ IPL में बतौर खिलाड़ी उनके 18 साल के शानदार सफर का अंत हो गया है। चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक एन. श्रीनिवासन ने धोनी के साथ फ्रेंचाइजी के लंबे जुड़ाव को याद करते हुए कहा कि धोनी के बिना CSK की संकल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि धोनी हमेशा टीम की पहचान और परिवार का हिस्सा रहेंगे। साल 2008 में धोनी को टीम से जोड़ने का फैसला उनके सबसे अच्छे फैसलों में से एक रहा। वहीं, फ्रेंचाइजी की सह-मालिक रूपा गुरुनाथ ने धोनी के नए दायित्व को लेकर कहा कि उनका अनुभव और विशेषज्ञता टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं और धोनी का मार्गदर्शन अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगा। धोनी का IPL करियर उपलब्धियों से भरा रहा है।

उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने पांच बार IPL का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने टीम को दो बार चैंपियंस गली T20 का खिताब भी दिलाया। धोनी CSK के लिए 272 मुकाबले खेल चुके हैं और 5,314 रनों के साथ फ्रेंचाइजी के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं। साल 2008 में शुरू हुआ धोनी और चेन्नई सुपरकिंग्स का यह रिश्ता अब एक नए मुकाम पर पहुंच गया है। मैदान पर अपनी कप्तानी, शांत स्वभाव, शानदार विकेटकीपिंग और मैच फिनिश करने की क्षमता से करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत-ने वाले धोनी अब डगआउट से टीम का मार्गदर्शन करेंगे। भले ही IPL में धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट और आखिरी ओवरों में मैच पलट का अंदाज अब मैदान पर देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन मेंटर के रूप में उनका अनुभव चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए एक बड़ी ताकत साबित हो सकता है। क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह एक युग का अंत और धोनी के करियर के नए अध्याय की शुरुआत है।



