Trending

आज भारत-पाकिस्तान में खिताबी जंग,Team India का लक्ष्य 10वां खिताब!

Title clash between India and Pakistan today; Team India aims for their 10th title!.

नई दिल्ली: दक्षिण एशियाई फुटबॉल का सबसे बड़ा मुकाबला आज देखने को मिलेगा, जब सैफ चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें आम-ने-सामने होंगी। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के नेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस खिताबी मुकाबले को लेकर फुटबॉल प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। दोनों देशों की टीमें इस ऐतिहासिक मुकाबले को जीतकर ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेंगी। मौजूदा चैंपियन भारतीय फुटबॉल टीम के पास आज इतिहास रच-ने का सुनहरा अवसर है। भारत अब तक नौ बार सैफ चैंपियनशिप का खिताब जीत चुका है। टीम ने 1993, 1997, 1999, 2005, 2009, 2011, 2015, 2021 और 2023 में यह ट्रॉफी अपने नाम की है। अब भारतीय टीम की नजरें दसवीं बार खिताब जीतकर अपनी बादशाहत को और मजबूत करने पर हैं। इतना ही नहीं, भारत के पास लगातार तीसरी बार सैफ चैंपियन बनने का भी मौका है। इससे पहले भारतीय टीम 2021 और 2023 में लगातार दो बार चैंपियन बनी थी। यदि आज भारत जीत दर्ज करता है, तो वह लगातार तीन संस्करणों में खिताब जीत-ने वाली पहली टीम बन जाएगी।

पहली बार फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान

दूसरी ओर, पाकिस्तान की टीम के लिए यह मुकाबला बेहद खास है। पाकिस्तान पहली बार सैफ चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा है और सके सामने पहली बार इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को जीत-ने की चुनौती होगी। पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में मेजबान बांग्लादेश को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस मुकाबले में अब्दुल समद ने 86वें मिनट में निर्णायक गोल दागकर पाकिस्तान को ऐतिहासिक जीत दिलाई। इस जीत के बाद ताजिकिस्तान टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है।

ग्रुप मुकाबले में भारत ने दी थी पाकिस्तान को मात

फाइनल से पहले दोनों टीमें इस टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में भी आम-ने-सामने आ चुकी हैं। 5 नवंबर को खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से हराया था। भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए 3-0 की बढ़त बना ली थी। भारत की ओर से सुहैल अहमद भट ने दो गोल किए, जबकि मैंगलेंथांग किपगेन ने एक गोल दागा। हालांकि, पाकिस्तान ने इंजरी टाइम में दो गोल करके मुकाबले को रोमांचक बना दिया था। इसके बावजूद भारतीय टीम ने अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए जीत हासिल की थी। लेकिन फाइनल का दबाव और परिस्थितियां ग्रुप मुकाबले से बिल्कुल अलग होंगी। पाकिस्तान की टीम अब पहले से अधिक तैयारी और बदली हुई रणनीति के साथ मैदान पर उतर सकती है।

भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में भूटान को 2-1 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया था। भारत की ओर से पी-वी विष्णु ने नौवें मिनट में पहला गोल किया, जबकि कप्तान चिंग्लेनसाना सिंह कोन्शाम ने 27वें मिनट में दूसरा गोल दागकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दूसरे हाफ में भूटान ने एक गोल जरूर किया, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी बढ़त कायम रखी। भारतीय टीम के मुख्य कोच नौशाद मूसा के सामने अब खिलाड़ियों की फिटनेस, रक्षात्मक रणनीति और गोल करने के मौकों का सही इस्तेमाल सुनिश्चित करने की चुनौती होगी। सेमीफाइनल और फाइनल के बीच कम समय होने के कारण टीम के लिए खिलाड़ियों की रिकवरी भी महत्वपूर्ण रही है।

भारत और पाकिस्तान के बीच फुटबॉल मुकाबलों का इतिहास भी काफी पुराना है। दोनों देशों के बीच सीनियर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 17 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को चार मुकाबलों में सफलता मिली है। नौ मैच ड्रॉ रहे हैं। हालांकि, फाइनल में पुराने रिकॉर्ड से ज्यादा वर्तमान प्रदर्शन और मैदान पर खिलाड़ियों का आत्मविश्वास महत्वपूर्ण होगा।आज का मुकाबला दोनों देशों के लिए अलग-अलग मायने रखता है। भारत जहां दसवीं बार सैफ चैंपियनशिप का खिताब जीतकर लगातार तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगा, वहीं पाकिस्तान पहली बार फाइनल जीतकर अपने फुटबॉल इतिहास में नया अध्याय जोड़ने की कोशिश करेगा।

ढाका के नेशनल स्टेडियम में होने वाले इस महामुकाबले पर पूरे दक्षिण एशिया के फुटबॉल प्रशंसकों की निगाहें टिकी हुई हैं। अब देखना होगा कि भारतीय टीम अपनी बादशाहत कायम रखती है या पाकिस्तान पहली बार चैंपियन बनकर इतिहास रचता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker