Trending

Voter List: वाराणसी में मतदाता सूची अपडेट; कुल 27.30 लाख मतदाता

Voter List Updated in Varanasi; Total 27.30 Lakh Voters

वाराणसी/प्रतिनिधि : वाराणसी में अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा यह सूची सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी गई है, जिससे चुनावी तैयारियों को गति मिल सके। इस बार मतदाता सूची में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। करीब 4 लाख 23 हजार 102 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, जबकि 1 लाख 50 हजार 101 नए मतदाताओं को जोड़ा गया है। इसके बाद जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 27 लाख 30 हजार 603 हो गई है।

आंकड़ों के अनुसार, इनमें 14 लाख 86 हजार 874 पुरुष मतदाता, 12 लाख 43 हजार 611 महिला मतदाता और 118 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। प्रशासन का कहना है कि सूची को पारदर्शिता और शुद्धता के साथ तैयार किया गया है। अब सभी दल इस सूची के आधार पर अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker