Trending

Bengal Elections: अमित शाह का बंगाल दौरा, तीन बड़ी सभाएं

Bengal Elections: Amit Shah's Visit to Bengal; Three Major Rallies

प.बंगाल/प्रतिनिधि : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमाता जा रहा है और सभी राजनीतिक दलों ने अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। इसी क्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे, जहां वे तीन बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

अमित शाह की पहली जनसभा बांकुड़ा जिले की ओंडा विधानसभा क्षेत्र के रामसागर अंचल ग्राउंड में आयोजित होगी। इसके बाद वे बांकुड़ा की ही छतना विधानसभा क्षेत्र में दूसरी रैली को संबोधित करेंगे। अपने दौरे के अंतिम चरण में अमित शाह पुरुलिया जिले के बाघमुंडी विधानसभा क्षेत्र के कुशालडीह क्रिकेट मैदान में तीसरी जनसभा करेंगे। इन जनसभाओं के जरिए भाजपा राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने और मतदाताओं को साधने की कोशिश करेगी। अमित शाह का यह दौरा चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker