Bengal Elections: बंगाल में मोदी की तीन बड़ी रैलियां
Bengal Elections: Modi’s Three Major Rallies in Bengal

प.बंगाल/प्रतिनिधि : पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज़ हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्य में तीन महत्वपूर्ण ‘विजय संकल्प सभाओं’ को संबोधित करेंगे। इन सभाओं के माध्यम से वे सीधे जनता से संवाद कर भाजपा की विकास योजनाओं को सामने रखेंगे और राज्य के प्रमुख मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा की शुरुआत सुबह 11 बजे कटुवा से करेंगे, जहां वे स्थानीय नागरिकों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे जंगीपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। दिन की तीसरी और अंतिम सभा दोपहर 3 बजे दक्षिण दिनाजपुर में आयोजित होगी।
इन रैलियों को भाजपा के लिए चुनावी दृष्टि से अहम माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री की इन सभाओं से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा और मतदाताओं तक पार्टी का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचेगा।



