Ram Mandir परिसर में सप्त मंदिरों का संदेश
The Message of the Seven Temples within the Ram Temple Complex

अयोध्या/प्रतिनिधि : अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने मीडिया को मंदिर परिसर का विस्तृत निरीक्षण कराया। उन्होंने बताया कि परिसर में विकसित सप्त मंदिर न केवल धार्मिक आस्था के केंद्र हैं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक हैं। निषाद राज गुहा, देवी अहिल्या और माता शबरी को समर्पित मंदिर समाज के विविध वर्गों के योगदान को दर्शाते हैं।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बड़े निर्णयों में 20 प्रतिशत प्रशासनिक और 80 प्रतिशत राजनीतिक पहलू होते हैं। बाबरी मस्जिद विध्वंस का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि उस समय के मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने कारसेवकों पर गोली न चलाने का निर्णय लिया था। उन्होंने बताया कि परिसर के 19 निर्माण कार्य ट्रस्ट को सौंपे जाएंगे और अब तक करीब 1800 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। सप्त मंदिरों में चार पर ध्वजारोहण हो चुका है, जबकि शेष तीन जल्द पूरे होंगे।



