US-IranWar: ईरान में फंसे भारतीय नाविक की आपबीती
US-Iran War: The Ordeal of an Indian Sailor Stranded in Iran

उत्तर प्रदेश/प्रतिनिधि : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक अहम खबर सामने आई है। सफीपुर क्षेत्र के आठवां गांव निवासी शिवेंद्र चौरसिया, जो मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं, ने ईरान में फंसे रहने के दौरान के भयावह अनुभव साझा किए। उनका जहाज बंदर अब्बास पोर्ट पर खड़ा था, तभी ईरान और इजरायल के बीच तनाव अचानक बढ़ गया। शिवेंद्र के अनुसार, 3 अप्रैल को जहाज के पास ही मिसाइल धमाके होने लगे, जिससे पूरे जहाज में अफरा-तफरी मच गई। लगातार हो रहे धमाकों ने हालात बेहद खतरनाक बना दिए थे और किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी।
इस दौरान उन्होंने एक वीडियो बनाकर सरकार से मदद की गुहार लगाई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सुरक्षित भारत लौटने के बाद शिवेंद्र ने भारत सरकार और एजेंसियों का आभार जताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ही उनकी सुरक्षित वापसी संभव हो सकी।



