Social Media Ban: बच्चों की सेहत के लिए ग्रीस का बड़ा कदम
Social Media Ban: Greece Takes a Major Step for Children's Health

विशेष/प्रतिनिधि : यूरोप में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बड़ा कदम उठाया जा रहा है। ग्रीस ने घोषणा की है कि जनवरी 2027 से 15 साल से कम उम्र के किशोरों के सोशल मीडिया उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस Mitsotakis ने कहा कि इस फैसले का उद्देश्य बच्चों में बढ़ती चिंता, नींद की समस्याओं और सोशल मीडिया की लत को नियंत्रित करना है। सरकार का मानना है कि कम उम्र में अत्यधिक स्क्रीन टाइम बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास पर नकारात्मक असर डाल रहा है। इसी कारण सख्त डिजिटल नियमों की जरूरत महसूस की गई है।
इस पहल को यूरोप में व्यापक समर्थन मिल रहा है। फ्रांस, ऑस्ट्रिया और स्पेन ने भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया उपयोग पर कड़े प्रतिबंध लागू करने का संकेत दिया है।विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम वैश्विक स्तर पर डिजिटल रेगुलेशन की दिशा तय कर सकता है।



