Trending
AI-FinTech : MP कॉलेजों में AI-फिनटेक कोर्स शुरू
AI-FinTech Courses Launched in MP Colleges

भोपाल/प्रतिनिधि : डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन और इन्दर सिंह परमार के नेतृत्व में उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में रोजगारोन्मुखी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बड़ी पहल की है। प्रदेश के 68 महाविद्यालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और फिनटेक विद एआई के ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। इनमें 55 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस और 13 स्वायत्त महाविद्यालय शामिल हैं।
यह कोर्स आईआईटी दिल्ली के सहयोग से संचालित होगा और सत्र 2026-27 से विद्यार्थियों को उपलब्ध होगा। उच्च शिक्षा विभाग ने इस वर्ष 2000 विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा है, जो पहले चरण के 1000 के लक्ष्य से दोगुना है। अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन के अनुसार, यह पहल छात्रों को पारंपरिक पढ़ाई के साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगी।



