Trending

Strait of Hormuz पार कर JNPA पहुंचा जहाज

Ship Arrives at JNPA After Crossing the Strait of Hormuz

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। खाड़ी क्षेत्र के संवेदनशील समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार करते हुए एक एलपीजी (LPG) से लदा जहाज महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले स्थित JNPA पोर्ट पर सुरक्षित पहुंच गया। पोर्ट पर जहाज का औपचारिक स्वागत किया गया। अधिकारियों के अनुसार, जहाज, उसका पूरा कार्गो और सभी क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब क्षेत्र में भू-राजनीतिक तनाव के चलते समुद्री व्यापार को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं।

इस सफल यात्रा ने यह साबित कर दिया है कि चुनौतीपूर्ण अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बावजूद भारत की एलपीजी सप्लाई चेन मजबूत और भरोसेमंद बनी हुई है। इससे देश की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर भी भरोसा बढ़ा है और भविष्य में सप्लाई बाधित होने की आशंकाएं काफी हद तक कम हुई हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker