Trending

IAEA Endorses : भारत की न्यूक्लियर छलांग पर IAEA की मुहर

IAEA Endorses India's Nuclear Leap

विशेष/प्रतिनिधि : अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी International Atomic Energy Agency (IAEA) के डायरेक्टर जनरल Rafael Mariano Grossi ने भारत के न्यूक्लियर एनर्जी प्रोग्राम की बड़ी उपलब्धि पर बधाई दी है। तमिलनाडु के Kalpakkam में 500 मेगावाट के प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (PFBR) ने सफलतापूर्वक नियंत्रित न्यूक्लियर फिशन चेन रिएक्शन शुरू कर लिया है, जो इस प्रोजेक्ट का एक अहम पड़ाव माना जा रहा है।

ग्रॉसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संदेश भेजकर इस उपलब्धि को फ्यूल सस्टेनेबिलिटी और भविष्य की स्वच्छ ऊर्जा के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि IAEA भारत के परमाणु कार्यक्रम को निरंतर समर्थन देगा। यह सफलता भारत के स्वदेशी तीन-चरणीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम को मजबूती देती है। फास्ट ब्रीडर टेक्नोलॉजी, मौजूदा रिएक्टरों और भविष्य के थोरियम आधारित सिस्टम के बीच कड़ी बनाकर देश को दीर्घकालिक, सुरक्षित और सस्टेनेबल ऊर्जा उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker