Asian Wrestling: भारत ने जीते 3 और पदक
Asian Wrestling: India Wins 3 More Medals

विशेष/प्रतिनिधि : सीनियर एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रीको-रोमन कैटेगरी में तीन और पदक अपने नाम किए हैं, जिससे कुल पदकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। नितेश सिवाच ने दमदार खेल दिखाते हुए सिल्वर मेडल जीता, जबकि प्रिंस और सचिन सेहरावत ने ब्रॉन्ज़ मेडल हासिल किए। इससे पहले ललित सेहरावत ने 55 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर और सुनील कुमार ने 87 किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतकर भारत का खाता खोला था।
ग्रीको-रोमन वर्ग में यह प्रदर्शन भारतीय कुश्ती के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। वहीं, अब महिला फ्रीस्टाइल मुकाबले भी शुरू हो चुके हैं, जिनमें भारत के 10 महिला पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। इस चैंपियनशिप में भारत की ओर से कुल 30 पहलवान तीनों वर्गों—महिला, पुरुष फ्रीस्टाइल और ग्रीको-रोमन—में अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं।



