Trending
Himachal RajyaSabha : अनुराग शर्मा निर्विरोध सांसद
Change in Himachal's Rajya Sabha Representation: Anurag Sharma Elected Uncontested

हिमाचल प्रदेश/प्रतिनिधी : हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो गया। उनके स्थान पर कांग्रेस के अनुराग शर्मा अब राज्यसभा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। गौरतलब है कि इस बार भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं उतारा, जिसके चलते अनुराग शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए। अब हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा में भाजपा के डॉ. सिकंदर कुमार और हर्ष महाजन सहित कुल तीन सांसद होंगे, जिनमें कांग्रेस का एक सदस्य शामिल है।
इंदु गोस्वामी के कार्यकाल समाप्त होने के बाद अब राज्यसभा में हिमाचल से कोई महिला सांसद नहीं रहेगी। हालांकि लोकसभा में मंडी सीट से कंगना रनौत महिला प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इससे पहले कई महिला नेताओं ने भी राज्यसभा में हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया है।



