Trending

West Bengal : BJP का मेगा प्रचार अभियान

BJP's Mega Campaign Drive in Bengal

प. बंगाल/प्रतिनिधी : पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं, और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता आज राज्य में जोरदार प्रचार अभियान चलाने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमलुक में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे आसनसोल और बीरभूम जिले के सूरी में रैलियां कर मतदाताओं को साधेंगे। वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रात पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे। वे सिंगूर में किसानों के साथ बैठक करेंगे और कोलकाता के राष्ट्रीय पुस्तकालय में स्वर्णकार समुदाय के सम्मेलन में भाग लेंगे।

इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी सक्रिय रहेंगे। वे मालदा में स्थानीय खेल क्लबों के साथ बैठक करेंगे और उत्तर दिनाजपुर के चाकुलिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा का यह बहुस्तरीय प्रचार अभियान राज्य में चुनावी माहौल को और गर्म करने वाला है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker