Trending
WestAsia Crisis: पेट्रोल-डीज़ल सप्लाई रहेगी जारी
West Asia Crisis: Petrol and Diesel Supplies to Continue Uninterrupted

दिल्ली/प्रतिनिधी : नई दिल्ली में वेस्ट एशिया की स्थिति को लेकर हाई-लेवल ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की अहम बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। बैठक में क्षेत्रीय तनाव और उसके भारत पर संभावित प्रभावों का विस्तृत आकलन किया गया। रक्षा मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी जैसी आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सतर्क है।
उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में सप्लाई चेन को बाधित नहीं होने दिया जाएगा और आम नागरिकों को किसी प्रकार की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार नागरिकों की सुरक्षा और आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। बैठक में विभिन्न मंत्रालयों के बीच समन्वय और आपातकालीन तैयारियों की भी समीक्षा की गई।



