Trending

FICCI से Global Impact पर रिसर्च की अपील

Appeal to FICCI for Research on Global Impact

मुंबई/प्रतिनिधि : मुंबई में आयोजित 99वें फाउंडेशन डे कार्यक्रम में जिष्णु देव वर्मा ने FICCI से वेस्ट एशिया में चल रहे संघर्ष के वैश्विक असर पर विस्तृत अध्ययन शुरू करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष का असर केवल क्षेत्रीय नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और रोज़गार पर पड़ रहा है। गवर्नर ने विशेष रूप से भारत की ऊर्जा सुरक्षा, MSME सेक्टर और खाड़ी देशों में काम कर रहे भारतीय कामगारों पर इसके प्रभाव को गंभीर बताया।

उन्होंने कहा कि इस स्थिति से कमजोर वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं, इसलिए उनके लिए ठोस नीति सुझाव और केंद्रित विश्लेषण जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि बदलते वैश्विक हालात के मद्देनज़र वर्कफोर्स को स्किल ट्रेनिंग, री-स्किलिंग और अप-स्किलिंग के जरिए तैयार करना समय की मांग है, ताकि वे नई चुनौतियों का सामना कर सकें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker