
Bhondubaba Case: नासिक केस में SIT का बड़ा खुलासा
'Bhondubaba' Case: Major Revelation by SIT in Nashik Probe
नाशिक/प्रतिनिधि : नासिक में भोंदूबाबा अशोक खरात मामले की जांच कर रही एसआईटी प्रमुख तेजस्वी सतपुते ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जांच की प्रगति साझा की। उन्होंने बताया कि एसआईटी इस केस से जुड़े कुल 11 मामलों की जांच कर रही है, जिनमें 8 मामले महिलाओं पर अत्याचार से जुड़े हैं। आरोपी अशोक खरात पर आरोप है कि वह लोगों की आस्था का फायदा उठाकर उन्हें डराता-धमकाता था, पूजा के नाम पर पैसे ऐंठता था और महिलाओं का यौन शोषण करता था। जांच में सामने आया है कि वह ईशानेश्वर मंदिर क्षेत्र में तथाकथित चमत्कार दिखाकर अंधविश्वास फैलाता था।
सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के निर्देशों के तहत पीड़ितों की पहचान गोपनीय रखी जा रही है। साइबर टीम ने अब तक 4,650 लिंक हटाए और 451 सोशल मीडिया अकाउंट बंद किए हैं। पीड़ितों के वीडियो प्रसारित करने पर 2 नए केस दर्ज हुए हैं और 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। मीडिया से जिम्मेदार रिपोर्टिंग की अपील की गई है।



