
IT-AI : महाराष्ट्र में IT-एआई को बड़ा बढ़ावा
Major Boost for IT and AI in Maharashtra
मुंबई/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र को तकनीकी रूप से मजबूत और भविष्य के लिए तैयार बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में सूचना प्रौद्योगिकी (IT), इलेक्ट्रॉनिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बढ़ावा देने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स, IT और AI कमिश्नरेट की स्थापना को मंजूरी दी है, जिससे नीतियों के बेहतर क्रियान्वयन और निवेश को गति मिलेगी।
इसके साथ ही “महाजियोटेक” कंपनी के गठन का निर्णय लिया गया है, जो जियोस्पेशियल टेक्नोलॉजी और डेटा आधारित विकास को बढ़ावा देगी। वहीं, महाराष्ट्र रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर को कंपनी के रूप में स्थापित करने का फैसला भी लिया गया है, जिससे कृषि, शहरी विकास और आपदा प्रबंधन में तकनीकी सहायता मजबूत होगी। इन पहलों से राज्य में डिजिटल इकोनॉमी को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और महाराष्ट्र देश के अग्रणी टेक्नोलॉजी हब के रूप में उभरने की दिशा में आगे बढ़ेगा।



