Trending

Unseasonal Rains : 1.14 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद

Unseasonal Rains: 1.14 Lakh Hectares of Crops Destroyed

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे: राज्य में अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच हुई बेमौसम बारिश ने किसानों पर भारी असर डाला है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में करीब 1 लाख 14 हजार 752 हेक्टेयर खेती की जमीन प्रभावित हुई, जिससे 1 लाख 80 हजार 574 किसानों की फसलें और कृषि उपकरणों को नुकसान पहुंचा। सबसे ज्यादा असर चंद्रपुर, धुले, गढ़चिरौली, जलगांव, नासिक, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग जिलों में देखने को मिला।

सरकार ने राहत के तौर पर प्रभावित किसानों को 128 करोड़ 65 लाख रुपये मुआवज़ा वितरित किया है। वहीं, जनवरी से मार्च 2026 के बीच भी बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिससे 2 लाख 33 हजार 890 किसान प्रभावित हुए हैं। इस नुकसान का आकलन फिलहाल जारी है। इस बीच सरकार ने यह भी जानकारी दी कि जुलाई 2022 से अब तक जल संसाधन विभाग के 41 प्रोजेक्ट पूरे किए जा चुके हैं, जिनसे लगभग 105 टीएमसी पानी का भंडारण संभव हुआ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker