IMD Alert: आज कई राज्यों में तूफान का खतरा
IMD Alert: Risk of Storms in Several States Today

विशेष/प्रतिनिधि : देश के कई हिस्सों में आज मौसम अचानक बदलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने असम और मेघालय, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।
विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा सहित कई राज्यों में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी भी दी गई है। दक्षिण भारत में आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और तेलंगाना में भी मौसम अस्थिर रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, खुले स्थानों से बचने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।



