Trending

ISSF World Cup: पलक-मुकेश की जोड़ी ने रचा इतिहास

ISSF World Cup: Palak-Mukesh Duo Creates History

विशेष/प्रतिनिधि : स्पेन के ग्रेनाडा में आयोजित ISSF World Cup में भारत के युवा निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया। पलक गुलिया और मुकेश नेलावल्ली की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में जूनियर विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में दोनों ने कुल 487.7 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।यह उपलब्धि खास इसलिए भी है क्योंकि नेलावल्ली का यह ISSF विश्व कप में पहला पदक है।

इससे पहले दोनों खिलाड़ियों ने क्वालीफाइंग राउंड में भी दमदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया था और फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता में चीन ने रजत पदक जबकि हंगरी ने कांस्य पदक जीता। 18 वर्षीय पलक गुलिया पहले ही 2023 एशियाई खेलों में स्वर्ण और रजत पदक जीत चुकी हैं तथा उन्होंने Paris 2024 Olympics के लिए कोटा भी हासिल किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker