Trending

Monetary Policy : RBI आज सुनाएगा मौद्रिक नीति का फैसला

RBI to Announce Monetary Policy Decision Today

विशेष/प्रतिनिधि : भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए आज अहम दिन है, जब भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली समीक्षा बैठक के बाद आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा सुबह 10 बजे मौद्रिक नीति समिति (MPC) के फैसलों का ऐलान करेंगे। सोमवार से शुरू हुई इस बैठक में छह सदस्यीय समिति ने वैश्विक और घरेलू आर्थिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की है। खासकर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, महंगाई दर और आर्थिक वृद्धि के संकेतकों को ध्यान में रखते हुए नीति तय की गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार आरबीआई सतर्क रुख अपनाते हुए रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रख सकता है। ऐसे में आम लोगों की ईएमआई में फिलहाल राहत या बढ़ोतरी की संभावना कम नजर आ रही है। अब बाजार, निवेशक और आम उपभोक्ता सभी की नजरें इस घोषणा पर टिकी हैं, जिससे आगे की आर्थिक दिशा तय होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker