Trending

India-Bangladesh रिश्तों पर अहम बैठक

Key Meeting on India-Bangladesh Relations

दिल्ली/प्रतिनिधि : नई दिल्ली में आज भारत-बांग्लादेश संबंधों के लिहाज़ से एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक बैठक होने जा रही है। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर दोपहर में बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान से मुलाकात करेंगे। रहमान तीन दिवसीय भारत दौरे पर कल शाम नई दिल्ली पहुंचे हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा, कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

साथ ही, रहमान की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भी मुलाकात प्रस्तावित है। फरवरी में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाली नई सरकार के गठन के बाद यह किसी वरिष्ठ बांग्लादेशी नेता की पहली भारत यात्रा है, जिससे द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker