Trending

Hormuz Crisis: ईरान-अमेरिका में बढ़ी दूरी

Hormuz Crisis: Widening Rift Between Iran and the US

विशेष/प्रतिनिधि : पश्चिम एशिया में तनाव तेजी से बढ़ता जा रहा है। ईरान ने अस्थायी युद्धविराम के प्रस्तावों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के बदले किसी अस्थायी समझौते को स्वीकार नहीं करेगा। ईरान का आरोप है कि अमेरिका इस संघर्ष को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए गंभीर नहीं है और दबाव बनाकर बातचीत करना चाहता है। इस बीच, इज़राइल ने ईरान के दक्षिणी ऊर्जा केंद्र असलुयेह स्थित साउथ पार्स पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स समेत कई अहम ठिकानों पर हमले किए हैं।

इज़राइली रक्षा मंत्री ने दावा किया कि इन हमलों से ईरान के पेट्रोकेमिकल निर्यात पर बड़ा असर पड़ सकता है।हालांकि नुकसान का पूरा आकलन अभी सामने नहीं आया है, लेकिन क्षेत्र में तनाव और वैश्विक तेल आपूर्ति पर संकट की आशंका बढ़ गई है। राजनयिक स्तर पर 45 दिनों के युद्धविराम की कोशिशें जारी हैं, लेकिन स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker