CEC Controversy: ज्ञानेश कुमार पर महाभियोग प्रस्ताव खारिज
CEC Controversy: Impeachment Motion Against Gyanesh Kumar Dismissed

दिल्ली/प्रतिनिधि : राज्यसभा के अध्यक्ष सी पी राधाकृष्णन ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी सांसदों द्वारा लाए गए महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। राज्यसभा सचिवालय के अनुसार, प्रस्ताव के नोटिस पर विस्तृत विचार-विमर्श, सभी प्रासंगिक पहलुओं की सावधानीपूर्वक जांच और निष्पक्ष मूल्यांकन के बाद यह निर्णय लिया गया। विपक्षी दलों ने ज्ञानेश कुमार पर चुनाव प्रक्रिया में कथित पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया था। इसी आधार पर पहली बार लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में उन्हें पद से हटाने के लिए नोटिस दिया गया था।
हालांकि, अध्यक्ष ने इसे स्वीकार करने से इनकार करते हुए स्पष्ट किया कि प्रस्तुत आरोप और तथ्यों में महाभियोग की कार्यवाही शुरू करने के लिए पर्याप्त आधार नहीं है। इस फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में नई बहस शुरू हो गई है और विपक्ष ने सरकार पर दबाव बनाए रखने के संकेत दिए हैं।



