Trending

Assembly Elections: चार राज्यों में चुनावी घमासान, आज थमेगा प्रचार

Assembly Elections: Electoral Battle Rages in Four States; Campaigning Ends Today

विशेष/प्रतिनिधि : असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान आज शाम समाप्त हो जाएगा। असम की 126, केरल की 140 और पुद्दुचेरी की 30 सीटों पर गुरुवार को एक ही चरण में मतदान होगा। इससे पहले, Narendra Modi ने असम के बरपेटा, होजाई और डिब्रूगढ़ में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने भरोसा जताया कि Bharatiya Janata Party राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

इधर, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। नामांकन पत्रों की जांच आज होगी और उम्मीदवार गुरुवार तक नाम वापस ले सकेंगे। तमिलनाडु की 234 सीटों और पश्चिम बंगाल के पहले चरण की 152 सीटों पर 23 तारीख को मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण का मतदान 29 तारीख को होगा। सभी राज्यों के नतीजे अगले महीने 4 तारीख को घोषित किए जाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker