Trending

Fuel Supply:पेट्रोल-डीजल सप्लाई पूरी तरह सामान्य

Fuel Supply: Petrol and Diesel Supplies Completely Normal

दिल्ली/प्रतिनिधि : Indian Oil Corporation Limited (IOCL) के कार्यकारी निदेशक Sanjay Bhandari ने उत्तर प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति को लेकर फैल रही आशंकाओं को सिरे से खारिज किया है। डीडी न्यूज से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में ईंधन की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और कहीं भी किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, निरंतर मॉनिटरिंग और प्रभावी समन्वय के जरिए पूरे प्रदेश में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

भंडारी ने कहा कि IOCL की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में अनावश्यक खरीदारी से बचें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कंपनी हर स्थिति में पर्याप्त स्टॉक बनाए रखकर सप्लाई जारी रखने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker