Textile Market : टेक्सटाइल सेक्टर में 8.3% की तेज़ वृद्धि
Textile Market : Robust Growth of 8.3% in the Textile Sector

दिल्ली/प्रतिनिधि : केंद्रीय वस्त्र मंत्री Giriraj Singh ने नई दिल्ली में “वस्त्र और वस्त्र बाजार: राष्ट्रीय घरेलू सर्वेक्षण 2024” की रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट में भारत में कपड़ा क्षेत्र की घरेलू मांग और उपभोग के बदलते रुझानों का विस्तृत विश्लेषण किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, देश का कपड़ा बाजार वर्ष 2010 में लगभग 4 लाख करोड़ रुपये का था, जो बढ़कर 2024 में 14 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। इस दौरान 8.3 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर दर्ज की गई है, जो इस क्षेत्र की तेजी से बढ़ती संभावनाओं को दर्शाती है।
अध्ययन में यह भी सामने आया कि वस्त्र खरीद में महिलाओं की हिस्सेदारी सबसे अधिक है। कुल खरीद में महिलाओं का योगदान 55.5 प्रतिशत है, जबकि पुरुषों का योगदान 44.5 प्रतिशत दर्ज किया गया है। यह रिपोर्ट भारत के वस्त्र उद्योग के विस्तार, उपभोक्ता व्यवहार और भविष्य की रणनीतियों के लिए महत्वपूर्ण संकेत प्रदान करती है।



