Uttarakhand Police को राष्ट्रपति पुलिस कलर सम्मान
Uttarakhand Police Awarded the President's Police Colours

विशेष/प्रतिनिधि : उत्तराखंड पुलिस को देश के सर्वोच्च सामूहिक सम्मान “राष्ट्रपति पुलिस कलर” से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान भारत सरकार द्वारा उन पुलिस बलों को दिया जाता है, जिन्होंने लंबे समय तक उत्कृष्ट सेवा, बहादुरी, अनुशासन और उच्च पेशेवर क्षमता का प्रदर्शन किया हो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे राज्य के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। उन्होंने दीपम सेठ सहित सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट सेवा की राष्ट्रीय पहचान है। उत्तराखंड पुलिस अब देश के चुनिंदा पुलिस बलों में शामिल हो गई है, जिन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है। कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, आपदा प्रबंधन और आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर यह उपलब्धि हासिल हुई है।



