Trending

Mumbai : बिहार के मजदूर युवक की मुंबई में हत्या

Migrant Worker from Bihar Murdered in Mumbai

मुंबई/प्रतिनिधि : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है। नौतन थाना क्षेत्र के झखरा पंचायत के वार्ड नंबर 2 निवासी विनायक चौधरी की मुंबई में निर्मम हत्या कर दी गई। विनायक, बालेश्वर चौधरी का इकलौता पुत्र था और मजदूरी के सिलसिले में मुंबई गया हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह अपने ही गांव के ठेकेदार नागेंद्र चौधरी के साथ काम कर रहा था। आरोप है कि नागेंद्र ने उसे बहला-फुसलाकर अपने पास बुलाया और फिर उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया। घटना के बाद मुंबई पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जुहू थाना पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

विनायक की शादी आगामी 21 जून को मोतिहारी के लखौरा में तय थी। परिवार में उसकी चार बहनें हैं, जिनमें से तीन की शादी हो चुकी है। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। उसकी मां जन्मजात विकलांग हैं, जबकि पिता मानसिक रूप से कमजोर बताए जाते हैं।गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय पुलिस प्रशासन परिजनों को सांत्वना देने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker