Kerala Elections: केरल में मोदी का मेगा रोड शो
Kerala Elections: Modi's Mega Roadshow in Kerala

केरल/प्रतिनिधि : केरल में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र प्रचार अभियान अपने चरम पर पहुंच गया है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री Narendra Modi आज Kerala के दौरे पर रहेंगे। उनके कार्यक्रम के अनुसार, वे दोपहर में Thiruvananthapuram एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से सड़क मार्ग से Tiruvalla जाकर एनडीए की जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे पुनः तिरुवनंतपुरम लौटकर शहर में रोड शो करेंगे। यह रोड शो किलिलपलम जंक्शन से करमना तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबा होगा, जिसमें कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के एनडीए उम्मीदवारों से भी मुलाकात करेंगे।
तिरुवनंतपुरम और तिरुवल्ला जैसे अहम क्षेत्रों में आयोजित ये कार्यक्रम भाजपा और एनडीए के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। इन आयोजनों के जरिए पार्टी अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंच बनाने और अपनी राजनीतिक ताकत प्रदर्शित करने की कोशिश कर रही है।



