Indian Oil: रोज 28 लाख सिलेंडर की डिलीवरी जारी
Indian Oil: Delivery of 2.8 Million Cylinders Continues Daily

विशेष/प्रतिनिधि : पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजारों में अस्थिरता के बावजूद भारत में रसोई गैस (एलपीजी) की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। Indian Oil Corporation ने स्पष्ट किया है कि देशभर में एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है और वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 28 लाख सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं, जो सामान्य स्तर के अनुरूप है।
कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे एलपीजी रिफिल बुकिंग के लिए एसएमएस और आईवीआरएस जैसे डिजिटल माध्यमों का अधिक उपयोग करें। वर्तमान में लगभग 87 प्रतिशत बुकिंग डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए हो रही है। वहीं, कुछ वितरकों की अनियमितताओं की शिकायतों के बाद कंपनी ने सख्त कदम उठाए हैं। कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए 7,500 से अधिक निरीक्षण किए गए हैं और 141 वितरकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।



