Trending

Tamil Nadu Elections: BJP की उम्मीदवार सूची जारी

Tamil Nadu Elections: BJP Releases List of Candidates

तमिलनाडु/प्रतिनिधि : तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी 27 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई प्रमुख और चर्चित नेताओं को जगह दी गई है। केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को अवनाशी सीट से मैदान में उतारा गया है, जबकि पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन मायलापुर से चुनाव लड़ेंगी।

इसके अलावा, वनथी श्रीनिवासन को कोयंबटूर (उत्तर), कीर्तिका शिवकुमार को मोडक्कूरिची, कविता श्रीकांत को अरंथांगी और विजयधारणी को विलावनकोड से टिकट मिला है। अन्य उम्मीदवारों में एम. राजसिंह महिंद्रा, सी. एलुमलाई, नैनार नागेंद्रन और एम.आर. गांधी शामिल हैं। सीट बंटवारे के तहत AIADMK 178, भाजपा 27, PMK 18 और AMMK 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राज्य में मुकाबला रोचक होने की संभावना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker