Trending

JNPA Road: JNPA लिंक रोड बंद,पुल धंसने से हड़कंप

JNPA Link Road Closed; Bridge Collapse Sparks Alarm

उरण/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई स्थित जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी के चौथे सिंगापुर टर्मिनल (बीएमसीटी) को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण पुल जसखार गांव के पास अचानक धंस गया है। सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने इस पुल पर सभी प्रकार की आवाजाही तत्काल प्रभाव से बंद कर दी है। यह पुल करीब आठ वर्ष पहले राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा लगभग 68 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था और इस पर प्रतिदिन हजारों भारी कंटेनर वाहनों की आवाजाही होती है।

पुल के एक हिस्से के अचानक धंस गया

यह पुल आयात-निर्यात प्रक्रिया को तेज करने और बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के उद्देश्य से तैयार किया गया था। लेकिन पुल के एक हिस्से के अचानक धंसने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। जसखार गांव को बायपास कर सीधे चौथे बंदरगाह से जोड़ने वाला यह मार्ग अब बंद कर दिया गया है और मरम्मत का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है।

पुल का निर्माण शुरू से ही विवादों में

गौरतलब है कि इस पुल का निर्माण शुरू से ही विवादों में रहा था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि निर्माण कार्य के कारण गांव के श्रद्धास्थल श्री रत्नेश्वरी देवी मंदिर में दरारें आई थीं। अब पुल धंसने की घटना के बाद नागरिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और संबंधित एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आने वाले दिनों में मंदिर का जत्रोत्सव होने वाला है, जिससे यहां भारी भीड़ की संभावना है। ऐसे में सुरक्षा को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं। नागरिकों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए निर्माण गुणवत्ता की सख्त जांच की जाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker