Trending

IMD Warning: गरज-चमक के साथ बारिश जारी

IMD Warning: Rain Accompanied by Thunderstorms Continues

विशेष/प्रतिनिधि : देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कल तक गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात, विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना और पूर्वोत्तर राज्यों में भी आज इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है।

दक्षिण भारत के तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक व तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में अगले दो से तीन दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का असर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों को सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker