Trending

Indian Navy: तारागिरी से बढ़ी भारत की समुद्री ताकत

India’s Maritime Prowess Boosted by ‘Taragiri’

विशाखापत्तनम/प्रतिनिधि : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज विशाखापत्तनम में अत्याधुनिक स्टील्थ फ्रिगेट ‘तारागिरी’ के जलावतरण समारोह में शामिल होंगे। यह युद्धपोत भारतीय नौसेना की ताकत को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ‘तारागिरी’ अत्याधुनिक तकनीक से लैस है, जो समुद्री सुरक्षा और निगरानी क्षमता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।

सोशल मीडिया पर अपने संदेश में राजनाथ सिंह ने कहा कि इस फ्रिगेट के नौसेना में शामिल होने से भारत के पूर्वी तट का रणनीतिक और समुद्री महत्व और अधिक उजागर होगा। यह परियोजना ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को मजबूती प्रदान करती है और देश की स्वदेशी रक्षा निर्माण क्षमता को दर्शाती है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय नौसेना की युद्धक तत्परता और परिचालन क्षमता को लगातार बढ़ाने पर सरकार का विशेष ध्यान है, जिससे देश की समुद्री सीमाएं और अधिक सुरक्षित बन सकें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker