Trending

Fuel Supply पर केंद्र की बड़ी समीक्षा बैठक

Centre Holds Major Review Meeting on Fuel Supply

दिल्ली/प्रतिनिधि : देशभर में ईंधन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय के सचिव ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में बदलते हालात के बीच पेट्रोलियम उत्पादों की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा हुई। सचिव ने बताया कि केंद्र सरकार ने आपूर्ति सुचारु रखने के लिए कई प्रभावी कदम उठाए हैं और राज्यों के सहयोग की सराहना की।

बैठक में एलपीजी वितरण को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया। राज्यों को निर्देश दिए गए कि घरेलू उपभोक्ताओं और आवश्यक सेवाओं के लिए बिना बाधा एलपीजी उपलब्ध कराई जाए। साथ ही जमाखोरी, कालाबाजारी और अफवाहों पर सख्त निगरानी रखने को कहा गया। उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों की सख्त कार्रवाई की सराहना की गई। प्रवासी श्रमिकों के लिए एलपीजी की आपूर्ति को स्थिर बताया गया। सचिव ने राज्यों से समन्वय बढ़ाकर आपूर्ति व्यवस्था मजबूत करने की अपील की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker