Trending

IGPL Launch:IGPL लॉन्च से गोल्फ पर्यटन को बढ़ावा

IGPL Launch Boosts Golf Tourism

दिल्ली/प्रतिनिधि : नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग (IGPL) की आधिकारिक फ्रेंचाइजी लॉन्च में भाग लिया। यह पहल “विकसित भारत 2047” के विजन के अनुरूप भारत को वैश्विक स्तर पर गोल्फ पर्यटन और खेल-आधारित पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।इस अवसर पर मंत्री शेखावत ने कहा कि IGPL के माध्यम से देश में विश्वस्तरीय गोल्फ अवसंरचना विकसित की जाएगी, जिससे न केवल अंतरराष्ट्रीय निवेश आकर्षित होगा, बल्कि पर्यटन क्षेत्र को भी नई गति मिलेगी।

उन्होंने जोर देकर कहा कि खेल और पर्यटन के एकीकरण से भारत की वैश्विक पहचान और मजबूत होगी। इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग का उद्देश्य भारत को एक प्रीमियम गोल्फ डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करना है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker