Trending

Shivaji Maharaj की पुण्यतिथि : हिंदवी स्वराज्य के निर्माता को नमन

Shivaji Maharaj's Death Anniversary: ​​A Tribute to the Architect of Hindavi Swarajya

मुंबई/प्रतिनिधि: आज चैत्र पूर्णिमा….. हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पूरे महाराष्ट्र सहित देशभर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, सामाजिक उपक्रम और सांस्कृतिक आयोजन किए गए।

छत्रपति शिवाजी महाराज ने एक आदर्श, न्यायप्रिय और सर्वसमावेशी राज्य की स्थापना की, जिसे “हिंदवी स्वराज्य” के रूप में जाना जाता है। उन्होंने मुगल, आदिलशाही और निज़ामशाही जैसे शक्तिशाली शत्रुओं का साहसपूर्वक सामना कर भारतीय इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। पूरे राज्य में लोगों ने महाराज को नमन करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker