Trending

Indian Navy: नेवी के वीरों को मिला सम्मान

Indian Navy: Honors Bestowed Upon Naval Heroes

मुंबई/प्रतिनिधि: मुंबई में आयोजित नेवल डेकोरेशन सेरेमनी में Indian Navy Chief Admiral Dinesh Tripathi ने वीरता और उत्कृष्ट सेवा के लिए नौसेना के जवानों को सम्मानित किया। यह पुरस्कार Droupadi Murmu की ओर से प्रदान किए गए। समारोह में कुल दो युद्ध सेवा मेडल, बारह नेवल गैलेंट्री मेडल और आठ सर्विस मेडल दिए गए, साथ ही अठारह डिस्टिंक्ट सर्विस मेडल भी शामिल रहे।

इस अवसर पर शौर्य और समर्पण की मिसाल पेश करने वाले जवानों को सम्मानित किया गया। दिवंगत दीपक कुमार की पत्नी को “सर्वोत्तम जीवन रक्षा मेडल” देकर सम्मानित किया गया, जो उनके अद्वितीय साहस और बलिदान की पहचान है। यह समारोह भारतीय नौसेना की वीरता, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है। पुरस्कार पाने वाले सभी जवानों ने देश की सुरक्षा में अपने योगदान से गौरव बढ़ाया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker