Trending

Thane: Mumbra में फायरिंग, एक की मौत

Thane: Firing Incident in Mumbra; One Dead

ठाणे/प्रतिनिधि: ठाणे जिले के मुंब्रा क्षेत्र में आज सुबह एक सनसनीखेज फायरिंग की घटना सामने आई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। मुंब्रा के कैलाश नगर स्थित होली स्पिरिट इंग्लिश स्कूल के पीछे हुई इस वारदात में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जयन शिवनंदन नायर ने अपनी बहन से छेड़छाड़ के विवाद को लेकर अब्दुल हसन शेख, अकबर अब्दुल शेख और समीर अहमद शेख पर गोलीबारी की।

घटना के बाद घायलों को तुरंत कालसेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान अकबर अब्दुल शेख की मृत्यु हो गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर पुलिस, फोरेंसिक टीम और रैपिड कंट्रोल फोर्स जांच में जुटी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है, जिसे देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker