Trending

Ladki Bahin Scheme: e-KYC की तारीख 30 अप्रैल तक बढ़ी

'Majhi Ladki Bahin' Scheme: e-KYC Deadline Extended Until April 30

मुंबई/प्रतिनिधि: महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना से जुड़ी महिलाओं को बड़ी राहत दी है। महिला एवं बाल विकास मंत्री Aditi Tatkare ने घोषणा की कि योजना के तहत e-KYC करेक्शन की अंतिम तारीख अब 30 अप्रैल 2026 तक बढ़ा दी गई है। पहले यह डेडलाइन 31 मार्च 2026 तय की गई थी। सरकार ने यह फैसला हाल ही में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया है। साथ ही बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाओं द्वारा समय बढ़ाने की मांग भी सामने आई थी।

इस एक्सटेंशन का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को योजना का लाभ सुनिश्चित करना है, ताकि किसी भी महिला को तकनीकी या अन्य कारणों से वंचित न रहना पड़े। सरकार ने सभी लाभार्थियों से अपील की है कि वे तय समय के भीतर अपना e-KYC करेक्शन पूरा कर लें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker