
Maharashtra में 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Weather Update: Orange Alert Issued for 12 Districts in Maharashtra
विशेष/प्रतिनिधि: महाराष्ट्र में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने यवतमाल, चंद्रपुर, वर्धा, नंदुरबार, धुले, जलगांव, नासिक, पुणे, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, अहिल्यानगर और बीड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बीती रात नागपुर में तेज बारिश और बिजली गिरने से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं नांदेड़ जिले में भी तूफान के साथ बेमौसम बारिश दर्ज की गई।
कोल्हापुर और लातूर के रेनापुर इलाके में ओलावृष्टि हुई, जबकि वाशिम, बीड और पुणे के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। इस मौसमीय बदलाव से खासकर सब्जी की फसलों को भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।



