Trending

Paresh Thakur बने BJP के BLA 1, जताया आभार

Paresh Thakur Appointed as BJP's BLA 1; Expresses Gratitude

पनवेल/सान्वी देशपांडे : भाजपा (BJP) महाराष्ट्र रीजन की ओर से सीकृत नगरसेवक परेश ठाकूर को BLA 1 (लेजिस्लेटिव असेंबली चीफ) नियुक्त किए जाने पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। परेश ठाकुर ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए गर्व और विश्वास का प्रतीक है, जिसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि मतदाता पंजीकरण और पुनः सत्यापन (री-वेरिफिकेशन) जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी।

पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और विश्वास को अपनी प्रेरणा बताते हुए उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प भी दोहराया। परेश ठाकूर ने कहा कि वे जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाकर पार्टी की पकड़ मजबूत करने का प्रयास करेंगे, ताकि आगामी चुनावों में बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker