Trending
Bengal Election: बंगाल में 2 लाख नए मतदाता जुड़े
Bengal Elections: 200,000 New Voters Added in Bengal

दिल्ली/प्रतिनिधि : निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत चौथी पूरक मतदाता सूची जारी कर दी है। हालांकि नई सूची के प्रकाशन के बाद भी जोड़े गए और हटाए गए नामों की सटीक संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी है। आयोग के सूत्रों के अनुसार, इस सूची में लगभग 2 लाख नए मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। अब तक जारी चारों पूरक सूचियों को मिलाकर करीब 35 लाख मतदाताओं के नाम प्रकाशित किए जा चुके हैं। वहीं आयोग की रिपोर्ट बताती है कि लगभग 40 लाख नामों का सत्यापन पूरा हो चुका है।
लेकिन ई-हस्ताक्षर सत्यापन प्रक्रिया अधूरी रहने के कारण कई सत्यापित नाम अभी तक सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। इससे मतदाता सूची के अंतिम आंकड़ों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है।



