Trending

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया में जंग के हालात गहराए

West Asia Crisis: War-like Conditions Intensify in West Asia

विशेष/प्रतिनिधि : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच मोहम्मद बाकिर कालिबाफ ने अमेरिका पर गुप्त जमीनी सैन्य कार्रवाई की योजना बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अमेरिकी सैनिक ईरान में प्रवेश करते हैं तो ईरानी सेना मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। इस बीच सेंटकॉम के अनुसार 3,500 मरीन और नौसैनिकों के साथ अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस ट्रिपोली पश्चिम एशिया पहुंच चुका है। वहीं सेंटकॉम प्रमुख ब्रैड कूपर ने इज़राइल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर ईरान की सैन्य गतिविधियों पर चर्चा की।

दूसरी ओर सैयद अब्बास अराघची ने ईरानी शैक्षणिक संस्थानों पर हमलों की निंदा की है। कूटनीतिक स्तर पर सऊदी अरब, मिस्र, तुर्की और पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में बैठक कर शांति की अपील की। अब तक इस संघर्ष में 3,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे हालात बेहद गंभीर हो गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker