Trending
Jindal Panther ने 9-8 से जीता पोलो फाइनल
Jindal Panther Wins Polo Final 9-8

दिल्ली/प्रतिनिधि : दिल्ली के जयपुर पोलो ग्राउंड में आयोजित बीएमसी एडवाइजर्स नॉर्दर्न इंडिया पोलो चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में जिंदल पैंथर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जयपुर अचीवर्स को 9-8 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और दोनों टीमों के बीच अंत तक कड़ी टक्कर देखने को मिली।मैच के आखिरी पलों तक स्कोर बराबरी पर था, जिससे दर्शकों की उत्सुकता चरम पर पहुंच गई।
निर्णायक समय में नवीन जिंदल और रामिरो ज़ावालेटा ने शानदार तालमेल दिखाते हुए छठे चक्कर में टीम को बढ़त दिलाई। उनके दमदार प्रदर्शन ने जिंदल पैंथर की जीत सुनिश्चित कर दी। जीत के बाद कप्तान नवीन जिंदल ने टीम के प्रयासों की सराहना की। वहीं, रामिरो ज़ावालेटा को उनके बेहतरीन ऑलराउंड खेल के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।



